भगवान श्री चिंतामन गणेश जी की असीम कृपा से बाबा महाकाल की नगरी में पधारने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए स्वर्णिम भारत मंच के द्वारा संचालित उज्जैन तीर्थ एक्सप्रेस का आज श्री चिंतामण गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी परम पूज्य श्री गणेश गुरु जी एवम मुख्य पुजारी परम श्री राहुल गुरु जी के हाथो पूजन कर शुरुआत की गई ।
तीर्थ एक्सप्रेस से बहुत कम अनुदान पर सम्पूर्ण उज्जैन व आसपास स्थित मंदिरो के दर्शन की समुचित व्यवस्था होगी ।
